पटना : ” ढोली तारो ढोल ” डांडिया कार्यक्रम का आयोजन पटनावासियों के लिए खास रहा। इस कार्यक्रम में लोगों ने डांडिया गीतों पर जमकर मस्ती की। मौका था कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष्य में राजीव नगर स्थित शिवि कम्युनिटी हॉल में आयोजित ढोली तारो ढोल और माता की चौकी कार्यक्रम का। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि समाजसेविका व नेत्री मधु मंजरी, बिहार भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रीमा सिंह, राहुल सिंह, सुधाकर मिश्रा, उर्मिला मिश्रा, चंदा गुप्ता, कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापिका मौसम शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गयी। कार्यक्रम का आगाज जय अम्बे – अम्बे माँ नृत्य से किया गया। इसके बाद माँ से जुड़े देवी गीतों की प्रस्तुति से सारा माहौल डांडिया और गरबा के रंग में डूब गया। रंग – बिरंगी रौशनी में में डूबा शिवि कम्युनिटी हॉल का नजारा देखते ही बन रहा था। विभिन्न पोशाकों में सजी महिलाएं और लड़कियां अपने जोड़ीदार संग ठुमके लगाती नजर आयी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संस्थान की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत नौ दुर्गा एक्ट रहा जिसमें महिलाओं ने माँ दुर्गा के नौ रूप को दिखाया। साथ ही कल्कि अवतार को भी बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद लोगों ने वाग्यो रे ढोल, सावरिया की चुनरी, कमरिया, अई गिरी नंदिनी जैसे डांडिया और गरबा गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें ग्रुप एवं कपल डांडिया, ग्रुप डांस परफॉरमेंस, नवदुर्गा दर्शन एक्ट, ग्रुप डांस परफॉरमेंस, लाइव डांडिया और फ्लोर गरबा शामिल रहा। कार्यक्रम में गायकों ने अपने गीतों की शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांध दिया। मौके पर उपस्थित कार्यक्रम संयोजक व कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापिका मौसम शर्मा ने बताया कि डांडिया का उत्सव सभी लोगों के लिए खास होता है इसलिए हमने अपने कार्यक्रम के माध्यम से उनका ये पल यादगार बनाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के अंतर्गत शिक्षा ले रहे 50 बच्चों को पढ़ने – लिखने की सामग्री के साथ नास्ता पैकेट दिया गया है। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को माँ के प्रसाद के रूप में एक लाल साड़ी और सुहाग का सामान दिया गया है। मौसम ने बताया कि इस कार्यक्रम में शहर के करीब 500 लोगों ने हिस्सा लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया है। हमारी ट्रस्ट के द्वारा आयोजित हर कार्यक्रम का एक ही उद्देश्य है नारी शक्ति को प्रोत्साहित करना और हर जरूरतमंदों की मदद करना। कार्यक्रम में अविनाश सोना, रूपेश कुमार पिंटू, पुष्पा सहित शहर के कई गणमान्य लोगों के साथ ही कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े सभी लोग उपस्थित रहे।