September 19, 2024

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/webindia/public_html/publiceye.co.in/wp-content/themes/chromenews/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

गुमला। आज दिनांक 12 अगस्त से गुमला जिला इकाई ने झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के आवाहन पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया।
झारखंड राज्य में मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के राज्य स्तरीय बैठक में झारखंड के विभिन्न विभागों एवं विभिन्न जिलों की लिपिक के झारखंड राज्य सरकार द्वारा मांगों के नजर अंदाज किए जाने पर असंतोष व्यक्त किया ,झारखंड के सभी विभागों की लिपिकों का ग्रेड पे अपग्रेड करते हुए 2400 करने एवं सभी विभागों के लिपिकों हेतु एक समान सेवा शर्त एवं प्रोन्नति नियमावली जैसे प्रमुख एवं जायज मांगों की प्राप्ति हेतु विगत कई वर्षों से संघ द्वारा झारखंड सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा था, परंतु झारखंड सरकार द्वारा सकारात्मक पहल का अभाव रहा। झारखंड राज्य के सभी लिपिक के व्यापक आक्रोश को देखते हुए राज्य स्तरीय बैठक के बाद संगठन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया।
गुमला जिला इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला सचिव श्री राहुल कुमार के नेतृत्व में गुमला जिला के सभी विद्यालय की लिपिक इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *