September 20, 2024

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/webindia/public_html/publiceye.co.in/wp-content/themes/chromenews/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान पार्टी का नहीं बल्कि राष्ट्र का अभियान है इसलिए यह पूरा अभियान पार्टी के झंडे बैनर के तहत नहीं बल्कि राष्ट्र के गौरव और सम्मान के प्रतीक तिरंगा के साथ चलेगा उन्होंने राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने का आवाहन करते हुए कहा कि इसके जरिए ही धर्मवाद और जातिवाद को परास्त किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में जिस तरह से प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए इस तरह बिहार में भी माता जानकी के भव्य मंदिर निर्माण के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं से विचार विमर्श के बाद नवंबर से अभियान चलाया जाएगा।
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के विकास को लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता साफ दिख रही है आजादी के बाद बिहार को कभी किसी बजट से इस बार इतनी राशि नहीं मिली अटल जी की सरकार ने 2001 _ 2 में बिहार को 4000 करोड रुपए दिया था इसे 3 वर्षों में भी राबड़ी देवी की सरकार खर्च नहीं कर पाई जब 2005 में नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी की सरकार आई उसे राशि को खर्च की गई ।2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के विशेष पैकेज के तौर पर1.25000 करोड़ दिया जिससे बिहार की सड़कों एवं कालों का निर्माण एवं विकास के अन्य काम संभव हो सका।
उन्होंने कहा कि बजट में मिली 59000 करोड़ से अधिक राशि में से पहली बार बिहार में प्रति वर्ष नेपाल से आने वाली बाढ़ की तबाही की रोकथाम के लिए 11500 करोड़ का प्रावधान किया गया है जिससे कई जगहों पर डैम निर्माण के साथ ही वाटर मैनेजमेंट के अन्य कार्य कराए जाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *