September 8, 2024

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/webindia/public_html/publiceye.co.in/wp-content/themes/chromenews/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

बिहार के मुजफ्फरपुर के राजद नेता और समाजसेवी गौतम यादव आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित एक मिलन समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल ने भाजपा की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया।
इस मौके पर उपस्थित भाजपा के महामंत्री शिवेश राम, जगरनाथ ठाकुर और ओबीसी मोर्चा का प्रभारी अचल सिन्हा ने भी गौतम यादव का पार्टी में स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *