September 17, 2024

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/webindia/public_html/publiceye.co.in/wp-content/themes/chromenews/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

Oplus_131072
पश्चिम चम्पारण
बगहा नगर परिषद की पूर्व सभापति एवं पूर्व सभापति प्रतिनिधि सह अधिवक्ता फिरोज आलम के पिता शमा कंस्ट्रक्शन के मालिक हाजी मो शफीक आलम की 75 वर्ष की उम्र में दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही पूर्व सभापति के निवास पर लोगो की भीड़ लग गई। फिरोज आलम ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उनकी तबियत बिगड़ने के बाद अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में इलाज के लिए भर्ती किया गया। लेकिन बिगड़ती स्थिति को देखते हुए वहां से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर सिटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। लेकिन वहाँ भी स्थिति बिगड़ते देख दिल्ली रेफर कर दिया गया। दो दिन पहले एयर एम्बुलेंस से उन्हें दिल्ली के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। लेकिन शुक्रवार की देर रात इलाज के क्रम में ही उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से बगहा लाया गया। जहां शनिवार देर शाम करीब सात बजे मस्तान टोला कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार सम्पन्न किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। वे अपने पीछे 6 पुत्र और दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वहीं उनके दरवाजे पर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा आदि ने बताया कि वे एक बेहद शांतिप्रिय एवं सामाजिक व्यक्ति थे। जिनको हर समाज से लगाव था। तथा हर समाज भी उन्हे उतना ही प्यार देता था। उनके जाने से नगर को एक अपूरणीय क्षति हुई है। वार्ड 24 सहित पूरे नगर मे शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *