September 17, 2024

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/webindia/public_html/publiceye.co.in/wp-content/themes/chromenews/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253


झारखंड प्रदेश सी एन जी ऑटो चालक महासंघ, रांची जिला ऑटो चालक यूनियन एवं रांची जिला ई रिक्शा यूनियन सभी ऑटो चालक एवं ई रिक्शा चालक बंधुओं को हड़ताल के दरमियान अपनी चट्टानी एकता का प्रदर्शन करने के लिए धन्यवाद देता है। दिनांक 27.08.24 से चल रही बुनियादी हड़ताल को सर्वसम्मति से आज 29.08.24 संध्या से खत्म करने का निर्णय लिया गया है। आज दिनांक 29.08.24 को तीनों यूनियन के प्रतिनिधि मंडल की प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें आयुक्त महोदय ने जनहित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया की ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा के विषय में कोई भी निर्णय लेने से पूर्व यूनियन के साथ बैठक करके ही निर्णय लिया जाएगा। आयुक्त महोदय ने 3000 ई रिक्शा को सिटी पास देने के लिए आश्वासन दिया।ऑटो की परमिट को 17 रूट में बांटने पर फिलहाल अगली बैठक तक रोक लगा दिया गया है। नई ऑटो परमिट को देने पर आयुक्त महोदय द्वारा तत्काल रोक लगा दिया गया है। इस बीच हम यात्रीगण से भी क्षमा प्रार्थी हैं जिन्हें हमारे हड़ताल से आवागमन में कष्ट हुआ साथ ही साथ हम सभी मीडिया बंधुओं एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने हमारी इस मुहिम को सफल बनाने में हमारी मदद की। आज की इस हड़ताल समाप्ति की घोषणा के समय मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश सी एन जी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी, रांची जिला ऑटो चालक यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन यादव चंचल चटर्जी एवं रांची जिला ई रिक्शा यूनियन के संरक्षक उत्तम यादव, रामकुमार सिंह शैलेंद्र वर्मा, सुरेंद्र पांडे सुनील सिंह, संतोष श्रीवास्तव नागेंद्र पांडे पंकज सिंह आनंद वर्मा समान मंसूरी भोला सिंह के नाम बादल थापा भोला सिंह सुरेंद्र प्रजापति, विजय यादव, गोपाल सिंह, पप्पू सिंह संतोष साहू, अमित वर्मा, राजीव कुमार उर्फ गुड्डू, आनंद वर्मा, आशीष विभूति रौनक सिंह, नितेश वर्मा, उमेश कुमार इमामम, गोविंद जी, वीर राज, सत्येंद्र कुमार साहू, पिंटू कुमार, गणेश साव, पवन कुमार, अनूप सोनी, जोधन साहू, निरंजन कुमार, प्रदीप कुमार कुलदीप कुमार, टेकन स्व राजेश कुमार इत्यादि हजारों हजारों के संख्या में ऑटो चालक एवं ई रिक्शा चालक उपस्थित हुए। कार्यक्रम की जानकारी रांची जिला ऑटो चालक यूनियन के महासचिव सुनील कुमार सिंह ने दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *