रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए की जीत को लेकर आज गम्हरिया में विजय जुलूस निकाला गया।जिसमे आजसू की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह बाबू कर रहे थे. जिसमें मुख्य रुप से आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो एवं केन्द्रीय सचिव प्रो रवि शंकर मौर्य शामिल हुए. मौके पर हरेलाल महतो ने जीत की बधाई भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं को दी. उन्होंने कहा कि गठबंधन के तहत लड़े गए चुनाव का नतीजा है कि रिकॉर्ड तोड वोट से आजसू ने जीत दर्ज की है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ उप चुनाव की जीत मिशन 2024 की शुरुआत है. इस मौके पर गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान स्थित शहीद निर्मल महतो और शहीद सुनील महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया. विजय जुलूस में मुख्य रूप से आजसू केंद्रीय सचिव सुसेन महतो, सत्यनारायण महतो, सचिन महतो,प्रखंड उपाध्यक्ष पंकज कुमार, जिला सचिव विकेश पाल,दिनेश महतो, भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रधान,गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह देव, अजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुमन डे,आजसू एससी मोर्चा के दिनेश हंसदा,आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष प्रेम सिंह,भीम प्रधान, समेत बड़ी संख्या में आजसू और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।