July 27, 2024

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/webindia/public_html/publiceye.co.in/wp-content/themes/chromenews/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

रांची। 11 जुलाई ,विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला रांची के मुख्यालय पर धरने के पश्चात जिलाधिकारी को जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर 23 दिसंबर 2023 तक दिल्ली को कूच करने के संबंध में ज्ञापन सोपा। मंगलवार, 11 जुलाई को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने जनसंख्या कीअसंतुलन के कारण देश में संभावित गृह युद्ध को रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ,माननीय प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि अपने जिले सहित देशभर के जेएसएस, कार्य करता अपने-अपने जिलों से कानून के मांग के समर्थन में हस्ताक्षरित समर्थन पत्र लेकर 22 सितंबर 2023 को दिल्ली गाजियाबाद बॉर्डर स्थिति जे एस एफ कैंप ,जहां से 23 सितंबर प्रातः 9:00 बजे प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली की ओर रैली के रूप में किया जाएगा। माननीय प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की स्थिति में सितंबर 2023 से अनिश्चितकाल धरने पर बैठने का संगठन द्वारा निर्णय लिया गया है । कार्यकर्ताओं नेबताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पिछले 9 वर्षों से अधिक समय से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल चौधरी के नेतृत्व में देशभर के 23 राज्यों के 400 से अधिक जिलों में अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं संगठन के मुख्य संरक्षक श्री इंद्रेश कुमार एवं केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह सहित 125 सांसदों का समर्थन प्राप्त है।
जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह, प्रदेश संयोजक इंजीनियर सुरेंद्र कुमार सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश्वर दयाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग संपत्ति देवी, प्रदेश संयोजक महिला विंग नीतू सिंह ,जिला अध्यक्ष महेश भारती सहित अन्य लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *