झारखंड थांग ता संघ द्वारा 29 एवं 30 अप्रैल 2023 को धनबाद में आठवीं झारखंड राज्य ओपन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले के बारह खिलाड़ियों का चयन झारखंड थांग ता मार्शल आर्ट्स में हुआ। जमशेदपुर में यह चयन झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य कोच *मास्टर सुनील कुमार प्रसाद* ,*मैनेजर- समिता मर्दी*, *टीम इंचार्ज- बबलू चंद्र घोष* के देख रेख में किया गया है। थांग ता मार्शल आर्ट्स भारत का पारंपरिक खेल है जिसमें तलवार ढाल के अलावे किक का प्रयोग किया जाता है । यह दो दिवसीय राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के दौरान प्रथम दिन विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें सभी प्रतिभागियों को इस स्वदेशी खेल के नियमों से अवगत कराते हुए थांग ता का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेंनिंग सेंटर के टीम से लगभग 12 प्रतियोगी इस चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप में झारखंड मार्शल आर्ट के कई सीनियर तथा जूनियर स्टूडेंट भी हिस्सा लेंगे। *सब जूनियर प्रतियोगी*- अश्विका राय, अर्णव शरण, रियना मोहंती, नवयुग चन्द्र घोष, सिमरन सोरेन *जूनियर प्रतियोगी*- सुष्मिता सोरेन , मैदी हेंब्रम, निकिता कुमारी राय, शिवानी राय *सीनियर प्रतियोगी* शिल्पी दास, आदर्श कुमार, निरंजन सिंह यह सभी अपने मुख्य कोच सुनील कुमार प्रसाद के साथ जल्द ही इस खेल का हिस्सा बनने के लिए जमशेदपुर से धनबाद रवाना होगी।