May 10, 2024

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/webindia/public_html/publiceye.co.in/wp-content/themes/chromenews/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

रामगढ़ के दुलमी प्रखंड में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने रामगढ़ उपचुनाव में यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।
सभा को संबोधित करते हुए अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि पूर्व विधायक ममता देवी ने रामगढ़ के लोगों के लिए संघर्ष किया। षड्यंत्र के तहत झूठे आरोप में ममता देवी को जेल भिजवा दिया गया है। एक दुधमुंहे बच्चे को माँ से अलग कर दिया गया। आप सभी रामगढ़वासी अपना बहुमूल्य वोट आपके हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली ममता देवी के पक्ष में बजरंग महतो को दें और उन्हें विजयी बनाएं। षड्यंत्रकारियों को करारा जवाब देने की जरूरत है।

चुनाव प्रचार में कांग्रेस नेता दीपक ओझा, लाल रमेश नाथ शाहदेव, राजीव पांडेय एवं महागठबंधन के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *