April 28, 2024

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/webindia/public_html/publiceye.co.in/wp-content/themes/chromenews/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

पश्चिम चंपारण के बेतिया के संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में चिन्हित करीब ढाई दर्जन स्थानों पर महापौर द्वारा अलाव जलाने का शुरूआत किया गया।
खुद रात में जाकर अलाव जलाने की व्यवस्था का इंतजाम करवा रही थी। कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर का प्रकोप जारी रहने तक लगातार राहत बचाव के कार्य जारी रखने का नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया गया ।समस्त नगर निगम क्षेत्र में चिन्हित सार्वजनिक महत्व के स्टेशन चौक ,सुप्रिया सिनेमा चौक ,छावनी, गोमती बस पड़ाव,उत्तर द्वारा देवी चौक, जमादार टोला चौक इत्यादि दर्जनों जगहों को लेकर चिन्हित स्थानों पर नगर निगम प्रशासन की ओर से अलाव जलाने का कार्य जारी है।
शुक्रवार को नगर निगम महापौर गरिमा देवी शिकारिया ने अलाव व्यवस्था का रात को खुद निरीक्षण किया ।उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप से राहगिरो एवं जरूरतमंद का बचाव बहुत जरूरी है । महापौर श्रीमती शिकारिया ने बतलाया कि ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी रहने तक नगर निगम प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था लगातार तत्काल प्रभाव से जलाते रहने के निर्देशित उन्होंने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *