July 27, 2024

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/webindia/public_html/publiceye.co.in/wp-content/themes/chromenews/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253


#रांची: आज दिनांक 11 जनवरी 2024 को रांची जिला ई रिक्शा चालक यूनियन के अध्यक्ष दिनेश सोनी एवं ई रिक्शा चालक यूनियन के सदस्यों द्वारा रांची नगर निगम के अंतर्गत ई रिक्शा चलाने के लिए 25 रूटों का निर्धारण किया गया यह रूट पास बहुत ही सराहनीय है।
ई रिक्शा चालक यूनियन के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा कि यह रूट पास सराहनीय है मगर रांची नगर निगम द्वारा जो भी ई रिक्शा चालक है उन सभी ई-रिक्शा चालकों को आधार कार्ड के आधार पर रूट पास दिया जाए ताकि पिछली बार ऑटो के परमिट देने के समय पर आधार कार्ड एवं उसका एड्रेस नहीं देख कर देने के कारण काफी चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था।
ऐसी दिक्कत से बचने के लिए यूनियन यह निष्कर्ष पर पहुंचा कि जिस रूट का ई रिक्शा चालक रहने वाला है इस क्षेत्र के ई रिक्शा चालकों को उसे इस रूट पर ई रिक्शा चलाने के लिए पास निर्गत किया जाए।
अगर ई रिक्शा चालक के पास रूट पास पर किसी प्रकार का गड़बड़ी या मनमानी या सेटिंग से किसी को भी रूट पास दिया जाता है तो रांची जिला ई रिक्शा चालक यूनियन पूरे रांची शहर में रोड से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी रांची नगर निगम की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *