May 20, 2024

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/webindia/public_html/publiceye.co.in/wp-content/themes/chromenews/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

कर्नाटक की जनता बधाई के पात्र जिन्होने 40% वाली कमीशन सरकार को पटखनी दी – आनन्द बिहारी दुबे 

कर्नाटक में बेरोजगारी, महंगाई, कमीशन, खरीद फरोख्त कर सरकार बनाने वालों को जनता ने जवाब दिया – आनन्द बिहारी दुबे

अब कर्नाटक में बजरंग बली के मंदिरों का जीर्णोद्धार एवं निर्माण को आस्था के रूप में जनता देखेगी – आनन्द बिहारी दुबे

अब कर्नाटक के युवाओं को नौकरी ज्वाइनिंग के नाम पर घुस नही देना पड़ेगा – आनन्द बिहारी दुबे

कर्नाटक की जनता धन्य है जिन्होंने 2024 के चुनाव में भाजपा सरकार को गद्दी से उतारने का बड़ा संदेश दिया है – आनन्द बिहारी दुबे 

साकची : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में साकची गोलचक्कर पर बड़े पैमाने पर लड्डू वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अगुवाई में कांग्रेसजनों एवं आम नागरिकों के साथ कर्नाटक जीत के उपलक्ष में जश्न मनाया। खुशी के अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कर्नाटक के महान जनता को बधाई देते हुए भुरी भुरी प्रशंसा किया। भाजपा ने 2018 में अनैतिक रूप से कांग्रेस पार्टी के निर्वाचित विधायकों को 100 करोड के लालच में फंसाकर चोरी की सरकार बनाई। और भाजपा सरकार के राज में हर क्षेत्र में अनैतिक कार्य किया। जिससे कर्नाटक की जनता त्राहिमाम थी, जमशेदपुर की जनता को ये जानना जरूरी है कि वहाँ की भाजपा सरकार ने 40% कमीशन लगा रखी थी, जिसकी आम जगहों पर चर्चा थी, नौकरी ज्वाईन करने के लिए लाखों -करोड़ों का घुस नौजवान और उसके परिवारों से लिया जाता था, महंगाई कम करने पर कोई बात नही होती थी, ढाई लाख सरकारी पद पर बहाली रोकी गई थी, गन्ना किसानों पर अत्याचार हो रहा था, यूरिया और खाद्य समय पर किसानों को नही दी जाती थी, खाद्य भी बहुत महंगा कर दिया गया था, छात्रों के पढाई बहुत महंगे कर दी गई थी, मध्यम और छोटे व्यवसायियों के विरुद्ध कडे नियम लगा कर परेसान की जाती थी, कर्नाटक में बड़े उद्योगपतियों का सत्कार और छोटे उधोगों पर अत्याचार की नीति थी। 

अब कर्नाटक के आम जनता के सुख के दिन कांग्रेस सरकार के राज में प्रारंभ होगा और सम्पूर्ण देश में परिवर्तन की लहर फैलेगी। 2024 में कांग्रेस की सरकार लाने में आम जनता साथ जुड़े यही आह्वान कर रहा हूँ। वर्तमान में प्रति दिन 50 से अधिक लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहें है। जो आने वाले कुछ महिने में मील का पत्थर साबित होगा। कांग्रेस संगठन में गजब का सक्रियता होगी, कांग्रेस पार्टी में हर समाज और वर्ग का प्रतिनिधित्व तथा सम्मान होगा, जिसकी तैयारी की कार्य योजना सभी को अगामी कुछ दिनों में दिखने लगेगा। 

  1. लड्डू वितरण कार्यक्रम में सर्वश्री जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, मो सलीम, रामाश्रय प्रसाद पूर्व जिलाध्यक्ष, ब्रजेन्द्र तिवारी, एल बी सिंह, परविंदर सिंह, के के शुक्ल, योगेंद्र सिंह यादव, अवधेश कुमार सिंह, संजय सिंह आजाद, अंसार खान, गुरदीप सिंह, आनन्द मय पात्रा, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, संजय यादव, हन्ने भाई, रजनीश सिंह, पवन कुमार बबलू, रंजीत सिंह, सुदर्शन तिवारी, सूर्या राव, गीता सिंह, सुशीला पाण्डेय, रमन खान, ज्योति मिश्र, कैसर आलम अंसारी, अजय मिश्र, अमर कुमार मिश्र, राजकुमार वर्मा, सुनील प्रसाद, नलिनी सिन्हा, रंजीत झा, हरिहर प्रसाद, मो सगीर, सन्नी सिंह, शाहिद इकबाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *