May 20, 2024

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/webindia/public_html/publiceye.co.in/wp-content/themes/chromenews/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोहरा वादी मैदान में ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों की उन्नति खुशहाली और सशक्तिकरण के लिए उनकी सरकार कई योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। उन्होंने आज नई योजना अबुआ आवास की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमने राज्य के लोगों से वादा किया था कि सभी को तीन कमरे का आवास उपलब्ध कराएंगे और वादा को पूरा करते हुए इस योजना के तहत अगले 2 वर्ष में लगभग 15000 करोड से ज्यादा खर्च कर राज्य सरकार अपनी निधि से अपने जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध कराएगी। इसके अतिरिक्त अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के माध्यम से सात लाख से अधिक किशोरियों को उनकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। सखी मंडल के रूप में ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।
हरा राशन कार्ड, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, पेंशन योजना जैसी लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों और जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य में नियुक्ति की प्रक्रिया को तेज करते हुए विभिन्न कोटि के लगभग 38000 पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन योजना को अधियाचना भेज दी गई है जिसमें 36000 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *